खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

"मैं बेदर्द हूं, दर्द का अनुभव नहीं हुआ": विजय कुमार सिन्हा ने अपने बयान पर दी सफाई...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 28 May 2026 10:42 AM
  • शेयर करें:

बिहार के कृषि मंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें दर्द का अनुभव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, "दर्द कैसा होता है। हम तो बेदर्द हैं।"  


सिन्हा ने स्पष्ट किया कि उनका बयान गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ की राजनीति से लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा तक हर मोर्चे पर काम किया है। उनके अनुसार यह संघर्ष है, दर्द नहीं। उन्होंने कहा, "मैं आज भी भाजपा का सिपाही हूं, कल भी था और आगे भी रहूंगा। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा।"  


मंत्री ने कहा कि पार्टी के सिपाही के लिए यह मायने नहीं रखता कि ड्यूटी कहां लगाई गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री को प्रधानसेवक बताते हुए कहा कि हम भी जनता के सेवक के रूप में काम करेंगे।  


गौरतलब है कि हाल के मंत्रिमंडल फेरबदल में विजय सिन्हा के पास से राजस्व और भूमि सुधार विभाग हटाकर कृषि मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि विभाग बदला है, लेकिन भूमि अधिकारों की रक्षा और भूमि माफिया के खिलाफ कार्रवाई का संकल्प वही है।

इस विषय से संबंधित: