खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू यादव का 79वां जन्मदिन, तेज प्रताप ने पिता को समर्पित की अपनी उपलब्धियां...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 11 Jun 2026 09:07 AM
  • शेयर करें:

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज 79 साल के हो गए। जन्मदिन पर रात 12 बजे तेजस्वी यादव, पत्नी राजश्री, राबड़ी देवी, मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर केक काटा। तेजस्वी ने इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।


तेज प्रताप का भावुक संदेश  

लालू परिवार के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियां लालू यादव को समर्पित कीं।  


तेज प्रताप ने लिखा, “पापा, आपने मुझे सिर्फ जन्म नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी सिखाया। आपने संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना और मुश्किल हालात में मजबूत बने रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का नतीजा है।”


पिता को बताया प्रेरणा  

उन्होंने लालू यादव को महान नेता और इंसान बताया। पोस्ट में लिखा, “आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। आपकी दूरदृष्टि, निस्वार्थ भावना और दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने परिवार को एकजुट रखा और अपना पूरा जीवन समाज, राज्य और देश की सेवा में लगा दिया।”


तेज प्रताप ने आगे लिखा कि वह रोज भगवान का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उन्हें लालू यादव का बेटा बनाया। उन्होंने कामना की कि उनके पिता हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु रहें और कहा, “अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो मुझे सबसे बड़ी खुशी होगी। आपका मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

इस विषय से संबंधित: