खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू-तेजस्वी दिल्ली रवाना, पोते के जन्मदिन में होंगे शामिल; बिहार सरकार पर फिर बोला हमला

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:33 PM
  • शेयर करें:

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।


दोनों नेता 27 मई को तेजस्वी यादव के बेटे ईराज के पहले जन्मदिन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम लालू प्रसाद की बेटी रागिनी देवी के गाजियाबाद स्थित आवास पर आयोजित किया गया है।


दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य का खजाना खाली है और सरकार चुनाव के समय महिलाओं से किए गए वादे पूरे नहीं कर रही है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार जनता को धोखा दे रही है।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के “हरे गमछे वाले को गिरफ्तार करने” वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी ने कहा कि इस तरह के बयान पर हंसी आती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है, जो टिकने वाली नहीं है।


इस विषय से संबंधित: