खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू परिवार जल्द छोड़ सकता है सरकारी आवास, निजी घर में शिफ्टिंग की तैयारी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 09:33 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार की राजनीति में सरकारी आवास को लेकर चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आने वाले महीनों में सरकारी बंगला खाली कर सकते हैं।


बताया जा रहा है कि परिवार का निजी आवास निर्माण के अंतिम चरण में है। निजी घर तैयार होते ही पूरा परिवार वहां शिफ्ट होने की योजना बना रहा है। सूत्रों के अनुसार, परिवार ने सरकार से कुछ समय मांगा है और अगले तीन महीनों के भीतर औपचारिक घोषणा संभव है।


फिलहाल राबड़ी देवी और लालू प्रसाद पटना स्थित सरकारी आवास में रह रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव भी इसका उपयोग कर रहे हैं। यह बंगला लंबे समय से बिहार की राजनीति का प्रमुख केंद्र रहा है।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर लालू परिवार सरकारी आवास छोड़ता है तो यह बिहार की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम होगा। हाल ही में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी परिवार और सरकार के बीच बयानबाजी हुई थी। 


अभी परिवार या पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद ही शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

इस विषय से संबंधित: