खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू परिवार बदल रहा ठिकाना, 29 जून तक राबड़ी देवी को खाली करना है 10 सर्कुलर रोड बंगला, शिफ्टिंग तेज

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 28 Jun 2026 12:16 PM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का परिवार अब नया पता तलाश रहा है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 29 जून तक खाली करना है। भवन निर्माण विभाग की ओर से अंतिम नोटिस मिलने के बाद शिफ्टिंग का काम तेज हो गया है। 


रविवार को बंगले से फर्नीचर, एसी और अन्य घरेलू सामान छोटे ट्रकों में लादकर बाहर ले जाया गया। सामने आई तस्वीरों में सामान कौटिल्य नगर स्थित निजी आवास पहुंचता दिखा, जिससे लालू परिवार के नए ठिकाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।


स्थायी पता अभी तय नहीं  

हालांकि लालू परिवार का स्थायी पता अभी तय नहीं माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कुछ समय के लिए परिवार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 1 पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में भी रह सकता है। 


दूसरी ओर सरकार की ओर से राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है, लेकिन वहां अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक नए सरकारी आवास में करीब 50 से अधिक मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। हॉल की पेंटिंग, फर्नीचर फिटिंग, एसी इंस्टॉलेशन, साफ सफाई और मुख्य गेट की पेंटिंग जैसे कई काम अभी बाकी हैं। बताया जा रहा है कि निर्माण का लगभग 70 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। ऐसे में फिलहाल वहां शिफ्ट होना संभव नहीं है।


29 जून तक खाली करने का निर्देश  

बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सरकारी सामान की पूरी सूची मांगी है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आवास खाली करते समय सरकारी सामान का सही मिलान हो सके और भविष्य में किसी तरह का विवाद या आरोप न लगे। 


भवन निर्माण विभाग पहले ही राबड़ी देवी को चार नोटिस भेज चुका है। चौथे और अंतिम नोटिस में 29 जून तक सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसी बीच शिफ्टिंग प्रक्रिया के तहत 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से सीसीटीवी कैमरे भी हटाए जा चुके हैं और पैकिंग का काम अंतिम चरण में है।

इस विषय से संबंधित: