खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, राबड़ी आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 11 Jun 2026 08:09 AM
  • शेयर करें:

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। देर रात राबड़ी आवास पर परिवार के साथ केक काटकर उन्होंने जश्न मनाया। राबड़ी देवी ने अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। इस मौके पर तेजस्वी यादव और उनकी बेटियां भी मौजूद थीं। तेजस्वी ने जन्मदिन की तस्वीरें X पर साझा कर पिता को बधाई दी।


सुबह से ही राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं और नेताओं का तांता लगा रहा। लोगों ने लालू प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय को भी सजाया गया है और आज 79 पाउंड का केक काटने की तैयारी है। कई कार्यकर्ता बैंड-बाजे के साथ राबड़ी आवास पहुंचे और जश्न में शामिल हुए।


राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों के बड़े नेता हैं और उनका जन्मदिन देशभर में कार्यकर्ता और मजदूर वर्ग मना रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दी गई शुभकामनाओं को सकारात्मक बताया और कहा कि ऐसे मौके पर राजनीति से ऊपर उठकर बधाई देनी चाहिए।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी X पर पोस्ट कर लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा, “बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु से आपके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ”।


जश्न के बीच लालू परिवार के सामने आवास और सुरक्षा से जुड़े कुछ मुद्दे भी हैं। भवन निर्माण विभाग द्वारा राबड़ी आवास खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद परिवार को जल्द यह आवास छोड़ना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक परिवार कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा है। सरकार की ओर से 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित किया गया है, लेकिन परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि वे सरकारी आवास के बजाय निजी घर में रहना पसंद कर सकते हैं।

इस विषय से संबंधित: