खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

लालू के आरोपों पर मांझी का जवाब, कहा नीतीश नहीं अब सम्राट चौधरी हैं मुख्यमंत्री...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 19 Jun 2026 11:53 AM
  • शेयर करें:

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने लालू प्रसाद यादव के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने सुरक्षा, सरकारी आवास, एनकाउंटर और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।


लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया था कि उनकी सुरक्षा घटाने और सरकारी आवास खाली कराने के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। इस पर मांझी ने कहा कि लालू जी को समझना चाहिए कि अब नीतीश कुमार सत्ता में नहीं हैं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हैं। 


मांझी ने कहा कि जो व्यक्ति बिना वैध अधिकार के सरकारी आवास पर कब्जा किए हुए है, उसे अधिकृत नहीं माना जा सकता। ऐसे लोगों को हटाना गलत नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जो बिना कानून के कहीं रह रहा है और हक जता रहा है, उसे हटाने में क्या गलत है।


एनकाउंटर पर पुलिस का समर्थन  

भोजपुर में हुए एनकाउंटर पर मांझी ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पुलिस के सामने हथियार लहराता है तो उसे पहले ही हिरासत में लेना चाहिए था। अगर पुलिस पर खतरा हो तो कार्रवाई करना गलत नहीं है। 


उन्होंने कहा कि अगर पुलिस के सामने कोई पिस्तौल लहराए तो इससे बड़ा खतरा और क्या होगा। ऐसे में पुलिस कार्रवाई करती है तो वह सही है। मांझी ने पुलिसकर्मियों पर होने वाले हमलों और पत्थरबाजी का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।


बेगूसराय गैंगरेप पर बोले मांझी  

बेगूसराय में महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म पर मांझी ने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है तो प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


खान सर और रौशन आनंद मामले में FIR दर्ज न होने के सवाल पर मांझी ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

इस विषय से संबंधित: