खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

LJP (रामविलास) ने बिहार MLC चुनाव के लिए अशरफ अंसारी को बनाया उम्मीदवार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 07:54 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने 6 जून को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके नाम पर औपचारिक मुहर लगाई है।


इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि NDA कोटे से LJP (रामविलास) की पहली पसंद अब अशरफ अंसारी हैं। पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक सक्रियता और राजनीतिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।

हुलास पांडेय की दावेदारी को लगा झटका  

पार्टी के भीतर लंबे समय से पूर्व MLC हुलास पांडेय का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। शाहाबाद क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाले हुलास पांडेय के समर्थकों को इस फैसले से झटका लगा है। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।


संगठन विस्तार में सक्रिय रहे हैं अशरफ अंसारी  

अशरफ अंसारी लंबे समय से बिहार में LJP (रामविलास) के संगठन को मजबूत करने में लगे हैं। कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे विभिन्न जिलों में संगठन विस्तार अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला अल्पसंख्यक समुदाय में पकड़ मजबूत करने और नए सामाजिक समीकरण बनाने की रणनीति का हिस्सा है।


NDA के भीतर सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन पर लगातार मंथन जारी है। चिराग पासवान का यह कदम संकेत देता है कि पार्टी अब संगठन को मजबूत करने वाले चेहरों को प्राथमिकता दे रही है।

इस विषय से संबंधित: