खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खड़गे पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: कटिहार के शहीद चौक पर CM का पुतला दहन...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 11 Apr 2026 07:59 AM
  • शेयर करें:

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। कटिहार कांग्रेस शहरी इकाई के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में शहर के हृदयस्थल शहीद चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया गया।


इस दौरान कांग्रेस जनों ने असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन को और प्रतीकात्मक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंडन कर विधि-विधान के साथ पुतला दहन किया, जो उनके आक्रोश और विरोध का अनोखा तरीका रहा। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगी।


 उन्होंने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए असम के मुख्यमंत्री से माफी की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन ने शहर में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।



इस विषय से संबंधित: