खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर और ज्ञान बिंदु के बीच तनाव, दोनों पक्षों पर पुलिस कार्रवाई जारी...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 05 Jun 2026 06:35 AM
  • शेयर करें:

पटना: कदमकुआं इलाके में खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के बीच विवाद अब बड़ा मुद्दा बन गया है। दोनों संस्थानों के बीच हुई झड़प और तोड़फोड़ के बाद पुलिस जांच में कई नए तथ्य सामने आए हैं।


शुरुआत में खान सर के संस्थान पर हमले, तोड़फोड़ और गार्ड से मारपीट के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन बाद में मामला नया मोड़ ले गया जब वायरल वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो सुरक्षाकर्मियों को कथित फायरिंग के आरोप में हिरासत में लिया। 


सीटीवी फुटेज में गोली चलने की पुष्टि न होने पर खान सर के फायरिंग वाले दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। 


छात्रों का प्रदर्शन, जांच जारी  

इस बीच ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि संस्थान और निदेशक को जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर बहस तेज है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस खान सर के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। 


फिलहाल पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।



खान सर की संपत्ति पर चर्चा  

विवाद के बीच खान सर की संपत्ति को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। आधिकारिक आंकड़े सार्वजनिक नहीं हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड में करीब 99 कट्ठा जमीन खरीदी थी। सरकारी मूल्य पर यह जमीन 1.5 से 2 करोड़ रुपये की बताई जाती है, जबकि बाजार भाव 3 करोड़ से अधिक आंका गया था। खान सर ने यहां गरीब छात्रों के लिए एजुकेशन टाउनशिप बनाने की योजना बताई थी, लेकिन स्थानीय विवाद के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। 


उनकी आय का मुख्य स्रोत यूट्यूब, ऑनलाइन कोर्स, मोबाइल ऐप और कोचिंग बताया जाता है। कुल नेटवर्थ को लेकर कोई प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इस विषय से संबंधित: