खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर कोचिंग विवाद में जेल में बंद रौशन आनंद को मिली जमानत, आज होंगे रिहा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 15 Jun 2026 06:42 AM
  • शेयर करें:

ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के डायरेक्टर रौशन आनंद को कोर्ट से जमानत मिल गई है। वे आज जेल से रिहा होंगे। रिहाई के बाद वे सहरसा जाएंगे, जहां उनके भाई प्रिंस यादव का अंतिम संस्कार होना है।


रौशन आनंद खान सर की कोचिंग के बाहर हुई कथित फायरिंग के मामले में जेल में बंद थे। उनकी जमानत याचिका पहले खारिज हो गई थी, लेकिन भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध मौत के बाद कोर्ट ने उन्हें राहत दी है।


नेपाल पुलिस ने प्रिंस यादव की मौत के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं 2 जून को दर्ज एफआईआर में प्रिंस यादव का नाम भी आरोपी के रूप में शामिल था।


इस मामले पर तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर रौशन आनंद की जमानत की मांग की थी। उन्होंने लिखा था कि प्रिंस यादव की निर्मम हत्या की खबर से उनका परिवार मर्माहत है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।


उधर खान सर ने भी वीडियो जारी कर प्रिंस यादव को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी संवेदना परिवार के साथ है और जांच में हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। खान सर ने मामले में किसी तीसरे पक्ष की संलिप्तता की आशंका भी जताई है।

इस विषय से संबंधित: