खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर कोचिंग विवाद में आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में मौत, जांच में जुटी नेपाल पुलिस...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 14 Jun 2026 09:38 AM
  • शेयर करें:

पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई है। रविवार सुबह विराटनगर के एक गेस्ट हाउस से उनका शव बरामद हुआ।


नेपाल में थे फरार  

पुलिस के मुताबिक पटना पुलिस से बचने के लिए प्रिंस यादव पिछले कुछ दिनों से अपने कुछ दोस्तों के साथ नेपाल में ठहरे हुए थे। रविवार सुबह होटल में उनका शव मिलने के बाद नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कमरे में मौजूद उनके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।


खान सर कोचिंग विवाद से जुड़ा मामला  

प्रिंस यादव पटना के ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के छोटे भाई थे। वह कोचिंग के प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी काम देखते थे। 2 जून को खान सर की कोचिंग पर हुए पथराव और बमबाजी के मामले में खान सर की टीम ने दर्ज कराई गई FIR में प्रिंस यादव को मुख्य आरोपी बनाया था।  


खान सर के गार्ड्स का आरोप था कि प्रिंस यादव और उनके सहयोगियों ने कोचिंग को बम से उड़ाने की धमकी दी और मारपीट की। इस मामले में रौशन आनंद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि प्रिंस यादव फरार थे। 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में उनका नाम सामने आया था।


राजनीतिक कनेक्शन की भी चर्चा  

प्रिंस यादव सहरसा के रहने वाले थे और पटना की छात्र राजनीति में उनकी सक्रियता मानी जाती थी। चर्चा है कि उनके राष्ट्रीय जनता दल के कई नेताओं से करीबी संबंध थे। इसी कारण उनकी मौत के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या नेपाल में छिपने में किसी राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया गया था।


पटना में बढ़ाई गई सुरक्षा  

घटना की जानकारी मिलते ही पटना के मुसल्लहपुर हाट, पीरबहोर और कदमकुआं जैसे कोचिंग हब वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात की गई है ताकि किसी तरह की हिंसा या टकराव की स्थिति न बने। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।

इस विषय से संबंधित: