खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर कोचिंग सेंटर मामले के बाद भड़क उठी लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 03 Jun 2026 12:01 PM
  • शेयर करें:

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार देर रात खान सर के कोचिंग क्लास के बाहर हुये हंगामा के बाद सियासत तेज है. इस कड़ी में लालू प्रसाद यादव की बेटी और सारण लोकसभा से प्रत्याशी रही रोहिणी आचार्य ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला है.


अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लंबा-चौड़ा पोस्ट करते हुये रोहिणी ने लिखा है - बिहार में आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है ..बिहार में गालबजाऊ मुख्यमंत्री के शासन में कानून - व्यवस्था महज कोरी बयानबाजी और सरकारी फाईलों में ही सिमट चुकी है , अपराधियों के बीच कानून और पुलिस का रत्ती भर खौफ अब नहीं बचा है। राजधानी के भीड़ - भाड़ वाले इलाके मुसल्लहपुर हाट में गोलीबारी की कल की घटना से कानून - व्यवस्था दुरुस्त होने के सन्दर्भ में किए जा रहे तमाम दावों की पोल पुनः खुल चुकी है l



वर्त्तमान की इस कड़वी सच्चाई से कोई इंकार नहीं कर सकता कि "सम्राट सरकार की पुलिस केवल घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने तक ही सीमित रह गयी है l"




बिहार के मुख्यमंत्री, गृह - मंत्री और पुलिस महानिरीक्षक से मेरा सीधा सवाल है कि जब खान सर को पहले से धमकियां मिल रही थीं, तो अब तक कोई निवारक कार्रवाई (Preventive Action) क्यों नहीं की गई ? 


कल की गोलीबारी की इस घटना से सहज ही अंदाजा लग जाता है कि यदि प्रदेश की राजधानी में खान सर जैसी चर्चित हस्ती सुरक्षित नहीं हैं , तो आम नागरिक की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है l सम्राट सरकार , बिहार की पुलिस और प्रदेश का प्रशासनिक अमला अपराध पर नियंत्रण कर पाने में पूरी तरह से विफल है l

इस विषय से संबंधित: