खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; पुलिस ने शुरू की जांच...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 03 Jun 2026 04:29 AM
  • शेयर करें:

पटना: मंगलवार शाम पटना के मुसल्लाहपुर हाट इलाके में उस वक्त दहशत फैल गई जब मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने कोचिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। घटना के समय बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे, जो गोली चलने की आवाज सुनते ही इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग में कोचिंग की सुरक्षा में तैनात एक निजी गार्ड घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


हमलावरों ने फायरिंग के बाद कोचिंग के बाहर लगे पोस्टर और बैनर भी क्षतिग्रस्त कर दिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना मिलते ही पटना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और विशेष जांच टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में एक व्यक्ति के घायल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


गौरतलब है कि खान सर, जिनका असली नाम फैजल खान है, UPSC, BPSC, SSC समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाने जाते हैं। उनके ऑनलाइन और ऑफलाइन क्लास से लाखों छात्र जुड़े हैं। इससे पहले 2019 में भी उनके कोचिंग सेंटर के बाहर बम फेंके जाने की घटना हुई थी। 


फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस विषय से संबंधित: