खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान सर को फिर मिली राहत, 25 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 20 Jun 2026 01:20 PM
  • शेयर करें:

फैजल खान उर्फ खान सर को अदालत से एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। शनिवार 20 जून को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी से मिली अंतरिम सुरक्षा को अगली तारीख तक बढ़ा दिया है। 


पुलिस पहले ही केस डायरी अदालत में जमा कर चुकी है। अब अगली सुनवाई तक पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकती। इसके साथ ही उनके पक्ष के अन्य लोगों को भी नो कोर्सिव प्रोटेक्शन मिल गया है। यानी उनके खिलाफ फिलहाल कोई बल प्रयोग या दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। अब मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी।


25 जून को होगी अगली सुनवाई  

खान सर के वकील ने बताया कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान केस डायरी पेश कर दी गई है। इसे पीपी को सौंप दिया गया है। वे इसे पढ़ने के बाद 23 जून को वापस करेंगे और 25 जून को मामले में अंतिम सुनवाई होगी।


2 जून से शुरू हुआ था विवाद  

पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर से जुड़ा विवाद 2 जून को उस समय सामने आया जब कथित रूप से फायरिंग की घटना हुई। इसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और खान सर के बीच तनाव बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। खान सर ने कोचिंग पर हमला और फायरिंग का आरोप लगाया।


रौशन आनंद को 12 दिन बाद मिली थी जमानत  

घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके भाई प्रिंस यादव का नाम भी विवाद में आया। खान ग्लोबल स्टडीज के कर्मचारी कन्हैया सिंह की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस जांच के बाद रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रिंस यादव की मौत के बाद उन्हें 12 दिन बाद जमानत मिली थी।

इस विषय से संबंधित: