खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

खान ग्लोबल स्टडीज विवाद में खान सर की तलाश तेज, अग्रिम जमानत याचिका दायर

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 08 Jun 2026 12:44 PM
  • शेयर करें:

पटना: पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान में 2 जून की रात हुई फायरिंग और हंगामे के मामले में पुलिस जांच जारी है। इस मामले में दर्ज एफआईआर में कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर का नाम भी शामिल है। घटना के बाद से खान सर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।


पटना पुलिस लगातार दूसरे दिन कोचिंग परिसर पहुंची, लेकिन वहां खान सर मौजूद नहीं मिले। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफआईआर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।


मामले में कोचिंग संस्थान से जुड़े दो निजी सुरक्षा गार्ड पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं और वे न्यायिक हिरासत में हैं। आरोप है कि घटना के दौरान इन्हीं गार्डों ने फायरिंग की थी। पुलिस फायरिंग में इस्तेमाल हुई 315 बोर राइफल के लाइसेंस की वैधता जांचने के लिए नोएडा पुलिस से संपर्क कर रही है। साथ ही गिरफ्तार गार्डों के आपराधिक और सेवा रिकॉर्ड की जानकारी भी उत्तर प्रदेश के संबंधित जिलों से मांगी गई है।


घटना स्थल से गोली का खोखा बरामद नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि फायरिंग के बाद किसी ने खोखा उठा लिया था।


इधर, खान सर ने गिरफ्तारी की आशंका के मद्देनजर पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। उनके वकील का कहना है कि गार्डों ने आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की थी और दूसरे पक्ष ने जवाबी कार्रवाई में खान सर का नाम एफआईआर में जोड़ दिया।


फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और अदालत में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला आना बाकी है।

इस विषय से संबंधित: