खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

केशव मौर्य ने खारिज किया राजभर का दावा, बोले सपा नेताओं की भाजपा को जरूरत नहीं

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 20 Jun 2026 01:22 PM
  • शेयर करें:

समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर जारी बयानबाजी के बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दावे को खारिज कर दिया है। प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजभर की बातों में कोई दम नहीं है और भाजपा को सपा के नेताओं या सांसदों की जरूरत नहीं है।


केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा के पास अपने संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। हमें समाजवादी जैसी पार्टी के लोगों की आवश्यकता नहीं है।


राजभर के दावे से पलटे मौर्य  

पिछले तीन दिनों से ओम प्रकाश राजभर दावा कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने वाली है और कई सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने अमित शाह को एक पर्ची देकर कुछ सांसदों को भाजपा में लाने का प्रस्ताव दिया है।


गुरुवार को केशव मौर्य ने खुद कहा था कि सपा के 25 से 26 सांसद भाजपा में आने को तैयार हैं। लेकिन शनिवार को उन्होंने राजभर के दावों से दूरी बना ली।


करणी सेना अध्यक्ष पर भी साधा निशाना  

अलीगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव मौर्य ने कहा कि ये इतने हल्के लोग हैं कि इन्हें यह भी नहीं पता रहता कि कब क्या बोलना चाहिए। 


सूरजपाल सिंह अम्मू ने अलीगढ़ की सड़कों की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि सड़कें डिप्टी सीएम केशव मौर्य के गालों की तरह खुरदरी हो गई हैं।


कैसे शुरू हुआ विवाद  

यह विवाद बुधवार को शुरू हुआ जब राजभर ने पहली बार सपा में टूट का दावा किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है और सपा के कई सांसद भाजपा के संपर्क में हैं।


इसके बाद अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि भविष्यवाणी करने वाले पहले अपनी पार्टी का भविष्य देखें कि भाजपा उन्हें कितनी सीटें देगी। जवाब में राजभर ने कहा कि अखिलेश को अपनी पार्टी बचाने की चिंता करनी चाहिए।


राजभर का दावा है कि मानसून सत्र से पहले पूर्वांचल के अधिकांश सपा सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर टूट होती है तो संगठन को संभालने में शिवपाल यादव की भूमिका अहम होगी।


हालांकि अभी तक सपा के किसी सांसद ने पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की है और न ही भाजपा ने किसी संभावित शामिल होने की पुष्टि की है। ऐसे में बयानबाजी का दौर जारी है।

इस विषय से संबंधित: