खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

केसी त्यागी का बड़ा फैसला: जेडीयू छोड़ रालोद में शामिल, जयंत चौधरी को बताया अपना नेता

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : DESK |
  • शेयर करें:

नई दिल्ली: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। पूर्व जेडीयू नेता केसी त्यागी ने राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद रहे।


केसी त्यागी ने कहा, "चौधरी चरण सिंह ने मुझे बहुत कम उम्र में हापुड़ से चुनाव लड़ने का मौका दिया था। मैं जयंत चौधरी को चौधरी चरण सिंह की तरह देखने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए रालोद में शामिल हुआ हूं।"


त्यागी ने बताया कि वे 52 साल पहले चौधरी चरण सिंह के साथ रालोद के निर्माण में शामिल थे। उन्होंने कहा, "मैंने अपना राजनीतिक जीवन रालोद से शुरू किया था। यह उसी का स्वरूप है। कुछ नया नहीं है। चौधरी चरण सिंह के बचे हुए सपनों को पूरा करने में हम मदद करेंगे।"


केसी त्यागी 2003 से जेडीयू से जुड़े हुए थे। समता पार्टी और जनता दल के विलय के बाद जेडीयू में उन्होंने मुख्‍य महासचिव, राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्‍ता जैसे पदों की जिम्मेदारी निभाई।


त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ उनका लगभग 5 साल पुराना नाता था और व्यक्तिगत सम्मान अब भी पहले जैसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने जेडीयू से इस्तीफा नहीं दिया है, बस अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया।


त्यागी ने यह भी याद दिलाया कि जेडीयू और रालोद में मूलत: कोई फर्क नहीं है और एक समय ऐसा भी था जब नीतीश कुमार और चौधरी अजित सिंह मिलकर नई पार्टी बनाने वाले थे।




इस विषय से संबंधित: