खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

झारखंड में 9,000 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 19 May 2026 04:19 PM
  • शेयर करें:

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जहां देश के विभिन्न हिस्सों में पेपर लीक जैसी घटनाओं से नियुक्तियां बाधित हो रही हैं, वहीं झारखंड सरकार ने पिछले चार महीनों में शिक्षा विभाग में 9,000 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला। वहीं विगत दो वर्षों में 16 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया है, जबकि पूर्व के कार्यकाल में सरकारी, अनुबंध और निजी संस्थानों में करीब दो लाख से अधिक नियुक्तियां की गईं हैं।


हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान सरकार मानव संसाधन को सशक्त करने के लिए विभिन्न विभागों में लगातार नियुक्तियां कर रही है, और यह प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जाने से कतराना नहीं चाहिए, क्योंकि समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है।


मंईयां सम्मान योजना का मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आधी आबादी को मुख्यधारा में शामिल किए बिना राज्य का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। वर्तमान में राज्य की लगभग 60 लाख महिलाओं को झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत प्रति माह वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

इस विषय से संबंधित: