खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जदयू की महत्वपूर्ण बैठक, अहम् मुद्दों पर होगी चर्चा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आई है। जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू की महत्वपूर्ण बैठक का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह बैठक 20 अप्रैल को 7, सेकुलर रोड स्थित आवास पर होने वाली थी, लेकिन अब इसे 1, अणे मार्ग स्थित आवास में आयोजित किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार करेंगे।


इस बैठक का मुख्य एजेंडा जदयू विधायक दल के नेता का चुनाव है। इसके अलावा उपनेता के चयन पर भी चर्चा होगी। पार्टी के अंदर इसको लेकर गहमागहमी बढ़ गई है और कई नामों को लेकर अटकलों का दौर जारी है। निशांत कुमार का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है, जिन्हें पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।


बैठक में पार्टी के सभी विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। संगठनात्मक मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी। यह बैठक जदयू के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले समय में पार्टी को कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।


इस विषय से संबंधित: