खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जदयू का भविष्य निशांत कुमार के हाथों में, संजय झा ने कहा - वही करेंगे पार्टी का नेतृत्व

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:54 AM
  • शेयर करें:

पटना: जनता दल यूनाइटेड में नेतृत्व को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि निशांत कुमार ही जदयू के भविष्य हैं और वही आगे पार्टी का नेतृत्व करेंगे।


सोमवार को पटना में मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने कहा कि निशांत कुमार पार्टी में शामिल हो चुके हैं और अब संगठन में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार पहले ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके थे और रविवार को राष्ट्रीय परिषद ने इस पर मुहर लगा दी है।


राष्ट्रीय परिषद में हुआ अनुमोदन  

जदयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को हुई थी। इसमें नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। नीतीश कुमार को मार्च में हुए संगठनात्मक चुनावों में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। बैठक में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और मंत्री निशांत कुमार मौजूद रहे।


सत्ता हस्तांतरण पर जताई सराहना  

पार्टी प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर सत्ता हस्तांतरण का जो निर्णय लिया वह राजनीतिक शुचिता और सहयोग का उदाहरण है। बैठक में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटों पर जीत हासिल की, जो पार्टी का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। प्रस्ताव में अति पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग और एससी एसटी समुदायों को मिले व्यापक प्रतिनिधित्व का भी उल्लेख किया गया।


इस विषय से संबंधित: