खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 21 May 2026 10:44 AM
  • शेयर करें:

मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला गरमाता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुशील कुमार के आदेश पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले युवक की पहचान राजेश राव उर्फ सरदार के रूप में हुई है। देर रात तक चली तकनीकी जांच के दौरान उसका फेसबुक प्रोफाइल भी ट्रेस कर लिया गया। एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि साइबर थाने में दारोगा के बयान पर केस संख्या 70/26 दर्ज की गई है।


बुधवार शाम सामने आए वीडियो में युवक पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करता दिख रहा है। वीडियो में उसने बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी पर हुए हमले का जिक्र करते हुए जीतनराम मांझी को खुलेआम धमकी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल और टेक्निकल टीम को जांच में लगा दिया है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं।


गौरतलब है कि रविवार को बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी जब क्षेत्र भ्रमण पर निकली थीं, तो रास्ते में साइड देने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि वाहन में सवार लोगों ने विधायक और उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की की। शिकायत के बाद मोहनपुर थाना में केस दर्ज हुआ और 48 घंटे के भीतर पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


घटना के बाद जीतनराम मांझी ने कहा था कि अगर आठ दिनों के भीतर मोहनपुर थानेदार पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे डीएम और एसएसपी कार्यालय के सामने धरना देंगे। वहीं हम पार्टी के जिलाध्यक्ष नारायण मांझी ने भी एसएसपी से मिलकर विधायक की सुरक्षा बढ़ाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।

इस विषय से संबंधित: