खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद: भाई की मौत पर FIR नहीं होने से नाराज रौशन आनंद मिले संजय झा से...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 18 Jun 2026 09:21 AM
  • शेयर करें:

बिहार में कोचिंग विवाद के बीच ‘ज्ञान बिंदु’ कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद अब अपने भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर चर्चा में हैं। रौशन आनंद शिकायत दर्ज कराने के लिए खुद थाने पहुंचे, लेकिन कई घंटे बैठने के बाद भी FIR दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।


थाने में घंटों बैठे रहे, FIR नहीं हुई  

रौशन आनंद का कहना है कि वे लिखित शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। लेकिन पुलिस अधिकारी मामले को टालते रहे और FIR दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। थाने में ही उन्होंने विरोध जताया। रौशन का कहना है कि भाई की मौत सामान्य नहीं है। इसके पीछे गहरी साजिश है। अगर पुलिस FIR दर्ज करने में ही दिक्कत कर रही है तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे होगी।


प्रभावशाली लोगों पर लगाया आरोप  

रौशन आनंद ने कहा कि इस मामले में सिस्टम में बैठे कुछ रसूखदार लोगों का हाथ है। इसलिए पुलिस बड़े चेहरों को बचाने के लिए केस दर्ज करने से बच रही है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। पहले भी उन पर झूठे मुकदमे थोपे गए ताकि उनका करियर और कोचिंग संस्थान बंद हो जाए। अब भाई की मौत के बाद भी न्याय के रास्ते में रुकावट डाली जा रही है।


संजय झा से हुई 20 मिनट की बंद कमरे में बात  

इस मामले में अब जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की एंट्री हो गई है। रौशन आनंद ने उनसे मुलाकात की और करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई। सूत्रों के मुताबिक रौशन ने संजय झा को पटना पुलिस की कार्यशैली और भाई की मौत से जुड़े कुछ इनपुट और सबूत भी दिए।


मुलाकात के बाद रौशन आनंद ने कहा कि संजय झा ने उनकी बात गंभीरता से सुनी है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बिहार में कानून का राज है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। संजय झा ने कहा कि मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जो भी रसूखदार व्यक्ति इसमें शामिल पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी।


कोचिंग पॉलिटिक्स में बढ़ी हलचल  

संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में उनकी इस मुलाकात के बाद पटना की कोचिंग पॉलिटिक्स में हलचल बढ़ गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करती है और जांच किस दिशा में जाती है।

इस विषय से संबंधित: