खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

ज्ञान बिंदु कोचिंग निदेशक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, दस्तावेज नहीं पहुंचे अदालत

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 11 Jun 2026 09:00 AM
  • शेयर करें:

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट मामले में आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद की नियमित जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत से एडीजे-33 की अदालत में स्थानांतरित किया गया था, जहां सुनवाई निर्धारित थी।


अदालत के अनुसार, बेल से जुड़े जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड समय पर प्रस्तुत नहीं हो सके। इसी कारण याचिका पर बहस शुरू नहीं हो पाई और सुनवाई अगली तारीख के लिए टाल दी गई। अब अगली सुनवाई में जमानत अर्जी पर विस्तार से बहस होने की संभावना है।


क्या है मामला  

आरोप है कि आरोपियों ने खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में घुसकर सुरक्षा गार्ड को खींचकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद के साथ अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर 3 जून को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


खान सर से जुड़े दूसरे मामले में भी सुनवाई जारी  

इसी बीच हत्या के प्रयास और अवैध हथियार इस्तेमाल से जुड़े एक अन्य मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक खान सर उर्फ फैजल खान के सुरक्षाकर्मी प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की नियमित जमानत याचिका पर भी अदालत में सुनवाई चल रही है।

इस विषय से संबंधित: