खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जेल में बड़ी कार्रवाई करते हुए DM-SP ने की रेड, भारी कैश और संदिग्ध सामान बरामद....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

कटिहार: कटिहार मंडल कारा में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक छापेमारी की। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और एसपी शिखर चौधरी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ जेल परिसर के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।


इस दौरान जेल के हर वार्ड और सेल को बारीकी से खंगाला गया, जिससे कैदियों और जेल कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। तलाशी के दौरान कैदियों के पास से भारी मात्रा में नकदी और एक नुकीला बेल्ट बरामद किया गया, जिसे सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक माना जा रहा है।


सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इतनी नकदी जेल के अंदर कैसे पहुंची। एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है।


वहीं, डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



कटिहार जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया की, जेल के भीतर अनुशासन बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बरामद सामानों की जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वही पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने कहा की, अभियान पूरी तरह योजनाबद्ध था और जेल के चप्पे-चप्पे की जांच की गई है। सुरक्षा में चूक पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस विषय से संबंधित: