खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

जगदीशपुर में नए एसडीपीओ बने पंकज कुमार मिश्रा, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद मिली अहम जिम्मेदारी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 24 Jun 2026 02:36 PM
  • शेयर करें:

भोजपुर: जगदीशपुर अनुमंडल में पंकज कुमार मिश्रा ने नए एसडीपीओ के रूप में पदभार संभाला है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भरत तिवारी एनकाउंटर मामले के बाद पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर कार्रवाई और समीक्षा चल रही है।


इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद कई पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। शाहपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जगदीशपुर के तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को मुख्यालय क्लोज कर दिया गया है और अन्य अधिकारियों की भूमिका की जांच जारी है।


ऐसे संवेदनशील माहौल में जगदीशपुर जैसे महत्वपूर्ण अनुमंडल की जिम्मेदारी पंकज मिश्रा को सौंपी गई है। इससे पहले वह पटना जिले में दानापुर एसडीपीओ-2 के पद पर तैनात थे। उनके कार्यकाल में बिहटा, मनेर, नेऊरा और आईआईटी अमहारा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध खन पर कार्रवाई और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उनकी पहचान बनी थी।


पुलिस विभाग में पंकज मिश्रा की छवि मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने और निष्पक्ष तरीके से काम करने वाले अधिकारी की रही है। दानापुर जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में उन्होंने अवैध बालू कारोबार पर कार्रवाई करने के साथ अपराधियों पर भी सख्ती दिखाई थी।


अब जगदीशपुर में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पुलिस की कार्यशैली में भरोसा बहाल करना, लंबित मामलों की समीक्षा करना और निष्पक्ष पुलिसिंग को मजबूत करना है। उनके अनुभव से जगदीशपुर की पुलिसिंग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इस विषय से संबंधित: