खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

"हर गमछा देख एनकाउंटर" बयान पर RJD का पलटवार, प्रवक्ता मंटू सिंह यादव ने सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 25 May 2026 01:31 PM
  • शेयर करें:

स्क्रिप्ट:  

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के "हर गमछा देख अपराध एनकाउंटर" वाले बयान के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। RJD प्रवक्ता मंटू सिंह यादव ने इस बयान पर पलटवार करते हुए सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए।


मंटू सिंह यादव ने कहा, "पता नहीं बिहार में क्या हो रहा है। जब लालू जी की सरकार थी तो लोग जंगलराज की बात करते थे। आज हालत ये है कि अपराधी पुलिस को सर्च कर रहे हैं।"


उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में दिनदहाड़े होटल में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और शराब की मंडली चल रही है, लेकिन ये मुद्दे सामने नहीं आ रहे। RJD प्रवक्ता ने कहा, "सम्राट चौधरी गमछा और हार-पीला की बात करते रहते हैं। अपराधियों को पकड़िए, हर गमछा-पीला गमछा के पीछे मत पड़िए।"


मंटू सिंह यादव ने आगे कहा कि RJD प्रमुख तेजस्वी यादव कहते हैं कि गैंगरेप और अपराधियों को पकड़ो, जबकि सम्राट चौधरी 48 घंटे में माला पहनने की बात करते हैं। उन्होंने कहा, "आप शुरुआत से कैसे हैं, ये पूरी दुनिया जानती है। तभी तो बिहार में ये स्थिति है।"


सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा था कि "हर गमछा देख अपराध एनकाउंटर" किया जाएगा। इस बयान के बाद RJD ने मोर्चा खोल दिया है। बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है।

इस विषय से संबंधित: