खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गिरिराज सिंह बोले- राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस संवैधानिक प्रक्रिया, पद के हिसाब से मिलता है आवास

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 01 Jun 2026 05:39 AM
  • शेयर करें:

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने के नोटिस पर कहा कि यह पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया है।


गिराज सिंह ने कहा कि सरकारी बंगला किसी व्यक्ति विशेष को नहीं, बल्कि पद के हिसाब से आवंटित होता है। चाहे विधायक हों, सांसद हों या नेता प्रतिपक्ष, नियम सबके लिए समान हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर जिद करना उचित नहीं है।  


वहीं RJD ने इसे लालू प्रसाद यादव के प्रति NDA की दुर्भावना बताते हुए बंगला खाली करने से इनकार कर दिया है।


इसी दौरान गिरिराज सिंह ने गाजियाबाद और पश्चिम बंगाल में हो रही अपराध की घटनाओं का जिक्र किया और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हाल में FIR दर्ज हुई है और कोयला घोटाले सहित कई मामलों में ED-CBI जांच कर रही है। इससे राज्य की जनता में आक्रोश बढ़ रहा है।


बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गर्मी से बचाव की सलाह भी याद दिलाई। PM ने लोगों से खूब पानी पीने और सत्तू, छाछ, आम पन्ना जैसे देसी पेय अपनाने की अपील की थी। गिरिराज सिंह ने बताया कि PM खुद सालभर गर्म पानी पीते हैं और सत्तू को स्वास्थ्य और ताकत के लिए फायदेमंद मानते हैं।


इस तरह गिरिराज सिंह ने तीनों मुद्दों को जोड़ते हुए बिहार और बंगाल की सियासत पर निशाना साधा।

इस विषय से संबंधित: