खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गुरु रहमान बोले, "खान सर और रौशन आनंद की लड़ाई में बच्चों का भविष्य दांव पर" - रिजल्ट की खरीद-फरोख्त पर भी खुलकर बोले

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 17 Jun 2026 09:17 AM
  • शेयर करें:

बिहार में इन दिनों खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों के कोचिंग सेंटरों के छात्र पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं, लेकिन शिक्षकों की लड़ाई लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच पटना के एक और मशहूर शिक्षक गुरु रहमान ने इस मामले में अपनी राय रखी है।


गुरु रहमान किसके साथ खड़े हैं  

गुरु रहमान ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि खान और रौशन के बीच चल रही लड़ाई झूठे वर्चस्व और व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा की है। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में रौशन का अपने भाई को खो देना बेहद दुखद है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि रौशन आनंद, उनके माता-पिता और परिवार को इस दुख की घड़ी में सहनशीलता मिले। गुरु रहमान ने साफ कहा कि वो इस समय पूरी तरह रौशन आनंद के साथ खड़े हैं।


उन्होंने कहा कि साल 2018 में खान सर ने जिस तरह इस लड़ाई की शुरुआत की थी, उसके बाद बाकी लोग भी रिजल्ट लाने की होड़ में शामिल हो गए। गुरु रहमान के मुताबिक अब हालात इतने बढ़ गए हैं कि दोनों का मकसद सिर्फ भीड़ जुटाना रह गया है, चाहे रिजल्ट हो या न हो। उन्होंने यह भी कहा कि खान सर बहुत ज्यादा झूठ बोलते हैं। सुबह कुछ कहते हैं, दोपहर और रात को कुछ और।


रिजल्ट की खरीद-फरोख्त पर गंभीर आरोप  

गुरु रहमान ने रिजल्ट की खरीद-बिक्री को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार उनके छात्रों को भी दूसरी कोचिंग वाले ले गए हैं। उन्होंने मांग की कि प्रिंस यादव की मौत के जिम्मेदार लोगों को चाहे कोई भी हो, सजा मिलनी चाहिए।


विवाद की शुरुआत और मौजूदा स्थिति  

यह विवाद 2 जून को खान कोचिंग सेंटर पर हुई मारपीट और तोड़फोड़ से शुरू हुआ था। इसके बाद ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के मालिक रौशन आनंद जेल भी गए। जेल में रहने के दौरान ही नेपाल में रौशन आनंद के छोटे भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की जांच अभी चल रही है।


जमानत पर बाहर आने के बाद रौशन आनंद ने खान सर पर भाई की हत्या कराने का आरोप लगाया। खान सर ने वीडियो जारी कर कहा कि वो प्रिंस यादव की मौत से दुखी हैं और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। खान सर भी खान कोचिंग सेंटर में फायरिंग से जुड़े एक मामले में आरोपी हैं, लेकिन अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।


राजनीति भी गरमाई  

इस मुद्दे पर बिहार की राजनीति भी गर्म हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर प्रिंस यादव की मौत की सीबीआई जांच की मांग की है। वहीं रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार अपना काम कर रही है और तेजस्वी को राजनीति नहीं करनी चाहिए।


तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि खान सर ने ही प्रिंस यादव की हत्या करवाई है। जदयू नेता संजय सिंह ने कहा कि सरकार जांच कराकर सच्चाई सामने लाएगी। 


उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार पुलिस मामले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक दोषियों से जुड़े सबूत मिले हैं और जल्द ही गिरफ्तारी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार तभी सीबीआई जांच पर विचार करेगी जब पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं होगी।

इस विषय से संबंधित: