खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गोपालगंज: विधायक अनंत सिंह और पप्पू पाण्डेय से जुड़े केस अब CID को ट्रांसफर, जांच में तेजी की उम्मीद

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 31 May 2026 12:47 PM
  • शेयर करें:

गोपालगंज में JDU के दो विधायकों से जुड़े हाई प्रोफाइल मामलों की जांच अब CID करेगी। सरकार ने कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डे उर्फ पप्पू पाण्डेय और मोकामा विधायक अनंत सिंह दोनों के मामलों को अपराध अनुसंधान विभाग को सौंप दिया है।


पप्पू पाण्डेय से जुड़ा मामला कुचायकोट के बेलवा में 16 एकड़ जमीन पर कब्जा और धमकी देने से संबंधित है। काश्तकार नीरज कुमार राय की शिकायत पर दर्ज केस संख्या 208/25 और 161/26 को सारण DIG की अनुशंसा पर सरकार ने CID को ट्रांसफर किया है। विधायक, उनके भाई सतीश पाण्डेय और CA राहुल तिवारी समेत 7 लोग इस FIR में नामजद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई तक पप्पू पाण्डेय और सतीश पाण्डेय की गिरफ्तारी पर रोक लगाई हुई है।


इससे एक दिन पहले ही मीरगंज के सेमराव गांव में हथियार लहराने और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में अनंत सिंह से जुड़ा केस भी CID को सौंपा गया था। कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर भी अगली सुनवाई तक रोक लगाई है। 


अधिकारियों के अनुसार अब दोनों मामलों की पूरी जांच रिपोर्ट CID को सौंपी जाएगी।

इस विषय से संबंधित: