खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

गोंडा में CM योगी ने 516 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 09:38 AM
  • शेयर करें:

गोंडा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोंडा जनपद में 516 करोड़ रुपये की लागत वाली 262 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में जनसुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को नई गति मिलेगी।


मुख्यमंत्री ने अयोध्या के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि आज अयोध्या का स्वरूप बदला है और यह नए मॉडल के रूप में सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि पहले विकास सीमित क्षेत्रों तक सिमट जाता था, लेकिन अब सरकार का फोकस हर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर है। इसी क्रम में प्रदेश के कई जिलों में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण हो रहा है।


योगी आदित्यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव का उदाहरण देते हुए कहा कि विदेशी आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब देने की प्रेरणा उनके शौर्य से मिलती है। 


कार्यक्रम में पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि ये परियोजनाएं गोंडा की प्रगति और समृद्धि के संकल्प को और मजबूत करेंगी।

इस विषय से संबंधित: