खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

फायरिंग केस में खान सर ने पटना सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, बढ़ाई गई सुरक्षा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 09:36 AM
  • शेयर करें:

पटना: पटना के चर्चित कोचिंग विवाद से जुड़े फायरिंग और आर्म्स एक्ट मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर ने शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ उनकी कानूनी टीम भी मौजूद रही। 


सरेंडर की सूचना मिलते ही सिविल कोर्ट परिसर में हलचल बढ़ गई। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट के सभी प्रमुख प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। सादे लिबास में भी पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।


मामला 2 जून की रात कदमकुआं थाना क्षेत्र के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग कैंपस में हुए बवाल से जुड़ा है। इसी विवाद के बाद दर्ज FIR में खान सर को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें कई बार उनके कोचिंग संस्थान पहुंची थीं, लेकिन छात्रों की भीड़ के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।


अब खान सर के कोर्ट में सरेंडर करने के साथ ही उनके द्वारा अग्रिम जमानत याचिका दायर किए जाने की भी चर्चा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इस विषय से संबंधित: