खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

फुलवारीशरीफ में हुई कोचिंग छात्रा की मौत मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बीते 12 फरवरी को फुलवारीशरीफ थानांतर्गत सुमित्रा अपार्टमेंट से एक कोचिंग छात्रा के अपार्टमेंट की छत से गिरने से मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। 


मृतका के परिजनों द्वारा कुछ व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किए जाने पर फुलवारीशरीफ थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 फुलवारीशरीफ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल का निरीक्षण, एफएसएल टीम एवं श्वान दस्ता द्वारा जांच कराई गई, जिसमें हत्या से संबंधित कोई ठोस साक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ।


 AIIMS पटना में गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यौन शोषण के कोई संकेत नहीं पाए गए तथा मृत्यु का कारण polytrauma के परिणामस्वरूप hemorrhagic shock, traumatic asphyxia एवं spinal cord injury बताया गया।


तत्पश्चात एफएसएल द्वारा घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी कराया गया, जिसमें घटना सामान्य कूद (Normal Jumping) की स्थिति के अनुरूप पाई गई। साथ ही, जिन व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया गया था, उनका CFSL नई दिल्ली द्वारा पॉलीग्राफ परीक्षण कराया गया, जिसमें उनकी घटना में कोई स्पष्ट संलिप्तता सामने नहीं आई।


उपलब्ध पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीन रिक्रिएशन एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना आत्महत्या से संबंधित प्रतीत होती है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है, अग्रतर अनुसंधान जारी है। इस संबंध में श्री भानुप्रताप सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी गयी.


इस विषय से संबंधित: