खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

फुलवारी शरीफ में लग्जरी कार से केन बीयर बरामद, 20 हजार की शराब पकड़ी गई....

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 11 Apr 2026 04:27 PM
  • शेयर करें:

फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सैदा नगर कॉलोनी, एम्स गोलंबर के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से केन बीयर बरामद की। गुप्त सूचना मिलते ही निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई।


छापेमारी के दौरान UP78DM 8946 नंबर की सफारी गाड़ी की डिक्की में बनाए गए गुप्त तहखाने से केन बीयर बरामद हुआ। जब्त केन बीयर की कुल मात्रा 114 पीस (करीब 57 लीटर) बताई जा रही है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 20,000 रुपये आंकी गई है।


कार्रवाई के दौरान मौके पर चालक मौजूद नहीं था, जिसके कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम में निरीक्षक अजीत कुमार, एसआई सोनम कुमारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

इस विषय से संबंधित: