खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

फुलवारी शरीफ में बिपार्ड के नव निर्मित भवन का निरीक्षण, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

पटना: राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मीकि पास इलाके में बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान (बिपार्ड) के नव निर्मित भवन का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने करीब एक घंटे तक पूरे भवन का गहन निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम, टीएसपी, एजीपीओ, संबंधित थाना अध्यक्ष सहित तमाम वरीय अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने भवन की संरचना, सुविधाओं और प्रशासनिक उपयोगिता का जायजा लिया तथा प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भवन का उपयोग बेहतर तरीके से किया जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में वृद्धि हो सके।


निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे परिसर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।


इस विषय से संबंधित: