खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

एसडीपीओ बाढ़ ने एक ही साथ कई मामलों का किया खुलासा, कई गिरफ्तार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI |
  • शेयर करें:

बाढ़ अनुमंडल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने एक ही साथ कई मामलों का खुलासा किया है । कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अंतर्गत मोकामा थाना क्षेत्र पंडारक थाना क्षेत्र एनटीपीसी थाना क्षेत्र और बाढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई की है। 


एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोकामा में शाहबेगपुर में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना कारीत की गई थी जिसमें एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई थी. उस मामले में 7 नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं पंडारक थाना क्षेत्र के कोंदी गांव में एक युवक ने खेल खेल में अपने ही दोस्त को मुंह में गोली मार दी थी इस मामले में उस अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक मामला एनटीपीसी थाना क्षेत्र का है जहां हथियार लहराकर लोगों में दबंगई और दहशत फैलाने के मामले में कार्रवाई की गई जिसमें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


बाढ़ थाना क्षेत्र का मामला 1 करोड़ से अधिक ठगी का है। जिसमें एक व्यक्ति को नालंदा जिला से गिरफ्तार हुआ है। इस अभियुक्त के बारे में एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि यह नौकरी लगाने का झांसा देकर लोगों से रुपए की ठगी करता था। इस तरह पुलिस ने कई मामलों में कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से एक लैपटॉप, एक मोबाइल और एक देसी कट्टा की बरामदगी की गई है।


इस विषय से संबंधित: