खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

चिराग पासवान का यूपी मिशन 2027, कहा संगठन मजबूत कर उतरेंगे चुनाव मैदान में...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 17 Jun 2026 09:33 AM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के बाद अब चिराग पासवान ने उत्तर प्रदेश पर नजरें टिका दी हैं। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में उतरेगी।


पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने यूपी में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अरुण भारती जो बिहार के साथ यूपी के भी प्रभारी हैं, संगठन को मजबूत करने में लगे हुए हैं। बिहार के विधायक, नेता और सांसद अलग-अलग जिलों में जाकर पार्टी का काम देख रहे हैं।


चिराग पासवान ने माना कि अभी पार्टी शुरुआती दौर में है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे यूपी में पार्टी के कार्यक्रम शुरू होंगे। उसके बाद चुनावी समीकरण देखकर आगे का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ समय बाद वह खुद उत्तर प्रदेश जाएंगे और वहां की स्थिति समझने के बाद रणनीति तय होगी।


सपा-बसपा के वोट बैंक पर असर की संभावना  

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चिराग पासवान की एंट्री से यूपी में दलित वोटों का समीकरण बदल सकता है। उनकी पार्टी सपा और बसपा जैसे दलों के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो इसका फायदा सीधे बीजेपी और योगी आदित्यनाथ को मिल सकता है।


चिराग पासवान ने कहा कि कुछ समय गुजरेगा तो वह उत्तर प्रदेश जाएंगे और चुनावी हालात देखकर फैसला लेंगे।


2022 में मुकेश सहनी ने भी आजमाई थी किस्मत  

इससे पहले 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में बिहार सरकार में मंत्री रहे VIP चीफ मुकेश सहनी ने भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी चुनौती दी थी। लेकिन बिहार में बाद में उनका सियासी ग्राफ गिर गया। 


चिराग पासवान के मामले को अलग माना जा रहा है क्योंकि उन्हें पीएम मोदी के करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में उनका यूपी चुनाव में उतरने का ऐलान बीजेपी की नई रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

इस विषय से संबंधित: