खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

चारा घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे लालू यादव को सिंगापुर जाने की अनुमति, जून में संभव है यात्रा...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sun, 24 May 2026 02:22 PM
  • शेयर करें:

रांची – राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मिल गई है। रांची सिविल कोर्ट ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए यह राहत दी है।


शनिवार को अपर न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने लालू यादव को रूटीन मेडिकल जांच और इलाज के लिए विदेश यात्रा की इजाजत दी। कोर्ट ने उनका पासपोर्ट भी रिलीज करने का आदेश दिया है। पासपोर्ट मिलने के बाद जून के पहले सप्ताह में उनके सिंगापुर रवाना होने की संभावना है।


लालू यादव की ओर से कोर्ट में दायर याचिका में बताया गया कि 2022 में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सिंगापुर के अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें एक जून के बाद रूटीन चेकअप के लिए बुलाया है। इसी आधार पर विदेश यात्रा की अनुमति मांगी गई थी।


दिसंबर 2022 में सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसमें उनकी छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें किडनी दान दी थी।


चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव फिलहाल जमानत पर हैं। कोर्ट ने उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को देखते हुए राहत प्रदान की है।

इस विषय से संबंधित: