खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

BPSC TRE 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 17 Apr 2026 10:06 AM
  • शेयर करें:

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) के लिए अधिसूचना 19 या 20 अप्रैल को जारी करने की घोषणा की है। 19 या 20 अप्रैल को जारी होने वाली अधिसूचना के साथ ही अभ्यर्थियों के बीच पिछले कई महीनों से बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।


इस चरण में राज्य भर में कुल 46,882 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बीपीएससी ने संकेत दिया है कि इस बार भर्ती प्रक्रिया को पहले से अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया गया है।


अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा, जिसके बाद ही आवेदन लिंक सक्रिय किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। सभी अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा।


इस भर्ती प्रक्रिया में शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभागों की रिक्तियां भी शामिल हैं। कुल 46,882 पदों में शिक्षा विभाग के विभिन्न स्तरों के शिक्षक पदों के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की रिक्तियां भी सम्मिलित हैं।


इसमें कुछ जिलों में प्रधानाध्यापक पद भी शामिल किए गए हैं, जिससे इस भर्ती का दायरा और व्यापक हो गया है। आयोग ने इस बार एक बड़ा बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों से आवेदन के समय ही 38 जिलों का विकल्प भरने को अनिवार्य कर दिया है।

इस विषय से संबंधित: