खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिना सुरक्षा घेरे पटना की सड़कों पर दिखे लालू यादव, वीडियो वायरल

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Wed, 10 Jun 2026 10:49 AM
  • शेयर करें:

बिहार की राजनीति में लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा और काफिले को लेकर हमेशा चर्चा रही है। लेकिन बुधवार को पटना में जो नजारा दिखा, उसने लोगों को चौंका दिया। आरजेडी सुप्रीमो बिना किसी पुलिस एस्कॉर्ट और सुरक्षाकर्मियों के शहर की सड़कों पर निकले।


लालू यादव बुधवार को 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास से बाहर निकले। सामने आए वीडियो में उनके साथ न तो सुरक्षाकर्मियों का घेरा था और न ही पायलट या एस्कॉर्ट गाड़ियां। वह सिर्फ एक इनोवा कार में सवार थे और उनके साथ कोई काफिला नहीं था।  


आमतौर पर जब लालू यादव बाहर निकलते हैं तो उनके साथ सुरक्षा कर्मियों की बड़ी टीम और कई वाहन चलते हैं। ऐसे में बिना सुरक्षा के उनकी गाड़ी को अकेले चलते देख लोग हैरान रह गए। कई लोगों को पहली नजर में यकीन ही नहीं हुआ कि यह लालू यादव हैं।


जब लालू यादव आवास से निकले तो मौजूद मीडिया कर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। वह सीधे गाड़ी में बैठकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। वीडियो में भी वह शांत नजर आए और किसी राजनीतिक टिप्पणी से बचते दिखे।


दरअसल, हाल ही में लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया गया है। प्रावधान के तहत उन्हें BSAP के 2+8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल के दो अंगरक्षक, HQRT से पायलट वाहन, बुलेटप्रूफ कार और जिला पुलिस की ओर से एस्कॉर्ट व पायलट वाहन मिलना था।  


हालांकि लालू परिवार ने इस नई व्यवस्था को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। सुरक्षा में कटौती को लेकर आरजेडी पहले भी नाराजगी जता चुका है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा वापस लौटा दी गई है। अब लालू यादव का बिना सुरक्षा घेरे सड़क पर निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस विषय से संबंधित: