खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बांकीपुर में भाजपा जीतेगी, प्रशांत किशोर को वहां कौन जानता है- रामकृपाल यादव

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 28 May 2026 10:26 AM
  • शेयर करें:

बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, प्रशांत किशोर की जनसुराज, आनंद मोहन और तेज प्रताप यादव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।  


बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि भाजपा यहां से पहले भी जीतती रही है और आगे भी जीतेगी। उन्होंने कहा कि वहां प्रशांत किशोर को कौन जानता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन ने लगातार काम किया है और पार्टी ही इस सीट से जीतेगी। रामकृपाल ने कहा कि अगर प्रशांत किशोर चुनाव लड़ते हैं तो नीचे से पहले स्थान पर आएंगे।  


जदयू नेताओं पर आनंद मोहन की टिप्पणी पर रामकृपाल ने कहा कि आनंद मोहन अपनी पार्टी के बारे में बोल रहे हैं, इस पर क्या कहा जाए। उन्होंने आनंद मोहन को सूझबूझ वाले नेता बताया और कहा कि उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।  


तेज प्रताप यादव के परिवार के साथ देखे जाने पर रामकृपाल ने कहा कि इससे समझा जा सकता है कि वे पार्टी से कितने अलग हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से कोई अलग नहीं होता। बेटा चाहे कितना भी नाराज हो, मां-बाप के लिए हमेशा बेटा ही रहता है। तेज प्रताप यादव भतीजे की बर्थडे पार्टी में गए थे।  


एसआईआर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की देखरेख में हुई जांच में अवैध तरीके से जुड़े नाम हटाए गए। कई लोग विदेशी नागरिक भी पाए गए।  


आईपीएल में बिहार के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रामकृपाल ने बधाई दी और कहा कि उन्होंने कम उम्र में बड़े रिकॉर्ड तोड़े हैं। बकरीद के मौके पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं भी दीं।

इस विषय से संबंधित: