खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

BJP ने पवन सिंह को बनाया MLC उम्मीदवार, प्रदेश कार्यालय पहुंचकर जताया आभार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Sat, 06 Jun 2026 07:53 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया है। नाम घोषित होने के बाद पवन सिंह शनिवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत पार्टी नेताओं से मुलाकात की। 


पवन सिंह ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेतृत्व को दिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी मेरी मां है और मैं बीजेपी परिवार का सच्चा सेवक हूं। जीवनभर पार्टी की सेवा करता रहूंगा। मेरा मकसद सिर्फ निस्वार्थ सेवा करना है। 


8 जून को एनडीए के अन्य उम्मीदवारों के साथ पवन सिंह भी नामांकन दाखिल करेंगे। 


बीजेपी ने चार नामों का किया ऐलान  

बिहार MLC चुनाव के लिए बीजेपी ने कुल चार उम्मीदवार उतारे हैं। पवन सिंह के अलावा पार्टी ने संजय मयुख, अनिल कुमार पाठक और शीला पंडित को भी मैदान में उतारा है। 


पवन सिंह के नाम को लेकर लंबे समय से अटकलें लग रही थीं। उम्मीदवार घोषित होने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है।

इस विषय से संबंधित: