खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:56 AM
  • शेयर करें:

पटना/नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया है कि वह मामले का उल्लेख रजिस्ट्रार के समक्ष करे, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।


याचिका सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी की ओर से दायर की गई है। इसमें मांग की गई है कि घटना की सीबीआई जांच कराई जाए और सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित की जाए। याचिका में आरोप लगाया गया है कि भोजपुर जिले में हुई पुलिस मुठभेड़ में भरत भूषण तिवारी की मौत एक न्यायेतर हत्या हो सकती है। याचिकाकर्ता ने एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है।


क्या है पूरा मामला  

पुलिस के अनुसार, घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव की है। बुधवार को पुलिस और एक व्यक्ति के बीच फायरिंग हुई थी। पुलिस का दावा है कि अभियान के दौरान भरत भूषण तिवारी ने टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल भरत तिवारी को पटना मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।


अब तक की कार्रवाई  

घटना के बाद बिहार सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मामले की जांच पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाएगी। साथ ही प्रशासन ने थानेदार समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की गई, जिसमें हथियारबंद व्यक्ति पुलिस बल की ओर पिस्तौल ताने हुए दिख रहा है।


इस विषय से संबंधित: