खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, मां के बयान पर कार्रवाई...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 23 Jun 2026 02:54 PM
  • शेयर करें:

भोजपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों के आवेदन पर मंगलवार को शाहपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। घटना के 5 दिन बाद पुलिस ने एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


FIR मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी के बयान पर दर्ज की गई है। आवेदन में जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थाना अध्यक्ष राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

मां का आरोप, सरेंडर के बाद गोली मारी  

आशा देवी ने भोजपुर पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में कहा कि भरत तिवारी फेसबुक पर लाइव था। वीडियो में दिखाई देता है कि उसने पिस्तौल फेंक दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पांच गोली मारकर घायल कर दिया।


भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही परिजन पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। परिवार का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों को सजा मिलने पर ही उन्हें न्याय मिलेगा।


17 जून को हुई थी घटना  

17 जून 2026 को पुलिस एनकाउंटर में भरत तिवारी को गोली लगी थी। इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद से मामला लगातार तूल पकड़ रहा था।


सोमवार को आरा सदर अस्पताल में भरत तिवारी का प्राथमिक इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें चार से पांच गोलियां लगी थीं। अब शाहपुर थाना में आवेदन के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

इस विषय से संबंधित: