खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

भरत तिवारी एनकाउंटर: मां आशा देवी का ऐलान, दोषियों को फांसी तक नहीं करूंगी बेटे का श्राद्ध कर्म...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:30 AM
  • शेयर करें:

पटना/भोजपुर: भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में मृतक की मां आशा देवी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके बेटे के हत्यारों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, तब तक वह बेटे का श्राद्ध कर्म नहीं करेंगी।  


भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों का आक्रोश चरम पर है। परिजन इसे फर्जी एनकाउंटर बता रहे हैं और दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।  


भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि क्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन न्याय मिलने तक श्राद्ध कर्म नहीं होगा। यह फैसला पूरे परिवार का सामूहिक निर्णय है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की मौत के लिए पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने एसटीएफ के छह जवानों सहित संबंधित वरीय अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।  


आशा देवी ने रोते हुए कहा कि जिस तरह मेरे बेटे की जान ली गई है, मुझे सिर्फ एक ही इंसाफ चाहिए कि सभी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिले।  


मां ने यह भी बताया कि उनके बेटे की कुछ अंतिम इच्छाएं थीं, जिन्हें पूरा करना अब उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जवाइनिया में कटाव से विस्थापित होकर बिलौटी में बसे लोगों की जमीन को मिट्टी भरकर ऊंचा कराना है और वहां हर सुविधा बहाल करानी है। आशा देवी का आरोप है कि भरत के अनुसार कई नेताओं ने इस काम का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए।  


उन्होंने यह भी मांग की कि चुनाव में जनता से बड़े-बड़े वादे करके मुकरने वाले नेताओं की जवाबदेही तय हो। साथ ही घटना के समय पुलिस द्वारा जब्त किए गए बेटे के मोबाइल को तुरंत परिजनों को सौंपा जाए। आशा देवी का कहना है कि उस मोबाइल में घटना से जुड़े कई अहम सबूत मौजूद हैं।


इस विषय से संबंधित: