खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधानसभा में विशेषाधिकार न्यायालय का शुभारंभ, अध्यक्ष प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Mon, 22 Jun 2026 08:34 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार विधानसभा परिसर में अब विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष व्यवस्था शुरू की गई है। विधानसभा के उपभवन में विशेषाधिकार न्यायालय की शुरुआत की गई है। इसका उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया।


उद्घाटन समारोह में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद के सभापति तारकिशोर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।


डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 194 के तहत विधानसभा और उसके सदस्यों को विशेषाधिकार प्राप्त हैं। यदि किसी विधायक, अधिकारी या कर्मचारी के विशेषाधिकारों का हन होता है, तो उसकी शिकायत इस न्यायालय में दर्ज कर सुनवाई कराई जाएगी।


उन्होंने बताया कि विधानसभा सत्र चल रहा हो या नहीं, ऐसे मामलों की पूरी जांच के बाद सुनवाई होगी। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। 


विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस न्यायालय की स्थापना से सदन की गरिमा और सदस्यों के अधिकारों की रक्षा को मजबूती मिलेगी।


इस विषय से संबंधित: