खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी सरकार ने बहुमत साबित किया...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : kajal tiwari | Fri, 24 Apr 2026 12:11 PM
  • शेयर करें:

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में सम्राट चौधरी सरकार ने बहुमत साबित कर दिया है। सदन में बिना वोटिंग के ही सम्राट सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया। एनडीए के तमाम दलों के नेताओं ने सदन में बारी-बारी से सम्राट चौधरी सरकार के समर्थन का एलान किया और सदन में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।


सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई। सीएम सम्राट चौधरी ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर सदन में चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखी और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने फिनिश कर दिया।


इसके बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने सदन में अपनी बात रखी। चर्चा के दौरान नीतीश कुमार को याद कर वह भावुक हुए और कहा कि उन्हें इस बात का मलाल है कि “दूर दृष्टि वाला नेता” अब सदन में उनके साथ नहीं हैं।


आखिर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में सरकार के विजन को रखा और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार क्राइम, करप्शन और कॉम्युनलिज्म यानी ‘ट्रिपल C’ पर कोई समझौता नहीं करेगी।


सम्राट चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब ब्लॉक, अंचल और थाना सीधे सीएमओ की निगरानी में होंगे, साथ ही महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में मौत पर अब पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा, जिसमें 4 लाख बीमा कंपनी और 4 लाख सरकार देगी।


इस विषय से संबंधित: