खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव: NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय, 28 जून को 9 सीटों पर होगी वोटिंग...

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Fri, 22 May 2026 12:29 PM
  • शेयर करें:

पटना, बिहार: बिहार की सियासत में विधान परिषद चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। बंद कमरों में बैठकों और गठबंधन के भीतर चल रही रणनीति के बीच NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय माना जा रहा है।


28 जून 2026 को विधान परिषद की 9 सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग इसी महीने चुनाव कार्यक्रम जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, NDA में बीजेपी और जेडीयू 3-3 सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती हैं। वहीं चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1-1 सीट मिलने की संभावना है। एक सीट पर उपचुनाव को लेकर भी अंतिम चर्चा चल रही है।


जानकारों का कहना है कि बीजेपी और जेडीयू, गठबंधन की दो बड़ी पार्टियों के तौर पर बराबर हिस्सेदारी पर सहमत हैं। वहीं छोटे सहयोगियों को भी संतुलित प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश की जा रही है।


सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग मई के आखिरी सप्ताह या जून की शुरुआत में अधिसूचना जारी कर सकता है। संवैधानिक प्रावधानों के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है, क्योंकि 28 जून को सीटें खाली हो रही हैं।


NDA के भीतर यह भी चर्चा है कि जिन नेताओं को हाल के राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं मिला, उन्हें विधान परिषद भेजकर समायोजित किया जा सकता है। बीजेपी और जेडीयू दोनों के पास ऐसे कई वरिष्ठ नेता और संगठन कार्यकर्ता हैं, जिन्हें पार्टी आगे बढ़ाना चाहती है। वहीं एलजेपीआरवी और आरएलएम भी जातीय-क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर मजबूत उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं।


राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस चुनाव से NDA के भीतर शक्ति संतुलन और विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की ताकत का अंदाजा भी लगेगा।


इस विषय से संबंधित: