खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव: नामांकन शुरू हुए 4 दिन बीते, अब तक किसी दल ने नहीं उतारा प्रत्याशी

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Thu, 04 Jun 2026 06:17 AM
  • शेयर करें:

पटना: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी पार्टी ने एक भी उम्मीदवार का पर्चा दाखिल नहीं किया है। उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी किसी दल की ओर से नहीं हुई है।


इसी बीच जनता दल यूनाइटेड में गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और मंत्री निशांत कुमार के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेता शुक्रवार शाम तक पटना लौट सकते हैं। इसके बाद ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगने की संभावना है। हालांकि जदयू से जुड़े लोगों का कहना है कि निशांत कुमार का विधान परिषद जाना लगभग तय माना जा रहा है।


बुधवार को जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद पार्टी कार्यालय पहुंचे। वे करीब 15 मिनट तक वहां रुके और इस दौरान जनसुनवाई में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि चिंता न करें, सब ठीक चल रहा है।


इस बार नौ सीटों पर चुनाव होना है। इनमें से चार सीटें फिलहाल जदयू के पास हैं। गुलाम गौस, भीष्म सहनी, कुमुद वर्मा और श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का कार्यकाल 28 जून को खत्म हो रहा है। वहीं एक सीट पर उपचुनाव होना है, जो पहले नीतीश कुमार के पास थी। उनके राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी और अब जदयू यहां भी अपना उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है।


चर्चा है कि कुर्मी समाज से निशांत कुमार, कोईरी समाज से राजीव कुमार सिंह, अति पिछड़ा वर्ग से ललन मंडल और अल्पसंख्यक वर्ग से गुलाम रसूल बलियावी का नाम सबसे आगे चल रहा है। अब देखना होगा कि नीतीश कुमार इनमें से किन नामों को अंतिम रूप देते हैं।

इस विषय से संबंधित: