खोजें

सहेजे गए लेख

आपने अभी तक अपने बुकमार्क में कोई लेख नहीं जोड़ा है!

लेख ब्राउज़ करें
Newsletter image

न्यूज़लेटर की सदस्यता लें

नए पोस्ट, समाचार और सुझावों के बारे में सूचित होने के लिए 10k+ लोगों में शामिल हों।

चिंता न करें हम स्पैम नहीं करते!

GDPR अनुपालन

हम यह सुनिश्चित करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं कि आपको हमारी वेबसाइट पर सबसे अच्छा अनुभव मिले। हमारी साइट का उपयोग जारी रखकर, आप हमारे कुकीज़ के उपयोग, गोपनीयता नीति, और सेवा की शर्तें को स्वीकार करते हैं।

बिहार विधान परिषद चुनाव: एक सीट की मांग पर अड़े जीतन राम मांझी, दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से करेंगे बात

Logo
माई पीडीए समाचार
द्वारा संपादित : KAJAL TIWARI | Tue, 26 May 2026 01:12 PM
  • शेयर करें:

बिहार विधान परिषद की खाली हुई 9 सीटों पर चुनाव के ऐलान के बाद हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन से एक सीट की मांग दोहराई है। 


पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि उनकी पार्टी की यह पुरानी मांग है। उन्होंने कहा कि अगर एनडीए में शामिल हम पार्टी को विधान परिषद चुनाव में एक सीट मिलती है तो यह अच्छा रहेगा। 


इस बीच मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। सीएम सम्राट ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच बिहार के विकास, सामाजिक समरसता और समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई।


जीतन राम मांझी ने कहा कि सीट को लेकर वह दिल्ली जाकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी को सीट मिलती है तो एनडीए में समन्वय और मजबूत होगा और वह गठबंधन के प्रति समर्पित रहेंगे।


बयानबाजी के दौरान मांझी ने राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट देखकर पता चलता है कि कौन लोग ज्यादा अपराध करते हैं। बिहार में जेल में रहते हुए अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराधियों पर कार्रवाई संबंधी बयान का जिक्र करते हुए मांझी ने कहा कि अब अपराध करने वालों की खैर नहीं है। तेजस्वी यादव को अपराध पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि बिहार की जनता जानती है कि उनके माता-पिता के कार्यकाल में क्या होता था।

इस विषय से संबंधित: